गाजियाबाद (युग करवट)। तलाक के बाद इदï्दत पर बैठी पुत्री का कत्ल करने वाले पिता को वेब सिटी थाना पुलिस ने कुछ घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक डासना निवासी रुकसार नामक युवती की नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस संदर्भ में एसीपी वेब सिटी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि वेब सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुशवाहा की टीम ने कातिल पिता को गिरफ्तार करने में देरी नहीं लगाई। पूछताछ के दौरान हत्याभियुक्त ने अपना नाम अहमद अली बताया। उसने बताया कि उसकी पुत्री का चाल-चलन ठीक नहीं था। १२ जुलाई को ही उसका तलाक हुआ था। समाज में हो रही रुसवाई से वह बहुत आक्रोशित था। अपनी इज्जत के खातिर ही उसने अपनी बेटी का कत्ल कर दिया।ष्