प्रमुख संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है। आज से जिला प्रशासन ने नगर निगम के चन्द्रपुरी स्थित बालिका विद्यालय टेकओवर कर लिया है, यानि इस विद्यालय में ही अब नगर निगम के सभी 100 वार्ड के लिए नामांकन किए जाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से नगर निगम प्रशासन को इस बालिका विद्यालय के कक्षों में नामांकन की प्रक्रिया के लिए तैयारी करने के लिए कहा गया है। नगर निगम के निर्माण विभाग का कहना हैकि निर्वाचन कार्य के लिए बालिका विद्यालय अधिग्रहित कर लिया गया है। नगर निगम प्रशासन अब जल्दी ही कार्रवाई शुरू करेगा। नगर निगम के 100 वार्ड के नामांकन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए इतने की कक्ष की जरूरत होगी और बालिका विद्यालय में कक्ष प्रयाप्त संख्या में हैं। नगर निगम के निर्माण विभाग का कहना है कि आज से बालिका विद्यालय अधिग्रहित कर लिया गया है। अब सर्वे होगा कि किन कक्षों को निर्वाचन कार्य के लिए अधिग्रहित किया जाएगा। नगर निगम के निर्माण विभाग का कहना है कि बालिका विद्यालय के 100 कक्षों में निर्वाचन कार्य होगा। इसके अलावा आठ से दस कक्ष रिजर्व भी रखे जाएंगे।