गाजियाबाद (युग करवट)। आज नाम वापसी का अंतिम दिन समाप्त हो जाने के बाद बार चुनाव के प्रत्याशियों ने ताकत दिखानी शुरू कर दी है। चैंबर टू चैंबर प्रचार चल रहा है। अध्यक्ष पद पर तीन और सचिव पद पर चार उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। मुकाबला कठिन मगर दिलचस्प हो रहा है।
अध्यक्ष पद के लिए राकेश त्यागी कैली, दीपक शर्मा और राकेश त्यागी काकड़ा मैदान में हैं। राकेश कैली के साथ युवा अधिवक्ता अधिक बताए जा रहे हैं। ऐसा भी सुनने में आया है कि दीपक शर्मा को नाहर सिंह यादव गुट का समर्थन प्राप्त है। विनीत शर्मा (भारद्वाज), हरेन्द्र गौतम, स्नेह त्यागी, अमित नेहरा ये सभी सचिव पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। विनीत शर्मा ने अपने प्रचार को काफी गति दे दी है। कचहरी में स्थिति बहुत अच्छी चल रही है। मेले जैसा माहौल है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर लेखराज माहौर, मृदला त्यागी, विनोद कुमार शर्मा, विजय कुमार शर्मा, गौतम सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर कपिल त्यागी, पूनम शर्मा, अमित, कोषाध्यक्ष के लिए पूनम गुप्ता, सचिन गुप्ता, रवि बेदी, मीनू, सहसचिव प्रशासन के पद पर सुनील कुमार ललित कुमार चंचल गुप्ता, सोनिका सिंह, सहसचिव पुस्तकालय पर कपिल कुमार त्यागी, राहुल कुमार प्रत्याशी हैं।
नाहर सिंह ने की कैली का पर्चा निरस्त करने की मांग
वरिष्ठ अधिवक्ता नाहर सिंह यादव ने एल्डर कमेटी के चेयरमेन को पत्र लिखा है। उन्होनें लिखा है कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राकेश कैली पहले भी बार के अध्यक्ष रहे हैं। उन्होनें एक अन्य बार, जिला बार एसोसिएशन वेलफेयर गाजियाबाद के नाम से पंजिकृत करा रखी है। जिसके वह आज भी अध्यक्ष हैं। बार कांउसिल ऑफ इंडिया और यूपी के संविधान के अनुसार कोई भी अधिवक्ता दो बार का सदस्य तो हो सकता है मगर पदाधिकारी नहीं हो सकता। एक बार में पदाधिकारी रहते हुए दूसरे बार में चुनाव नहीं लड़ सकता। नाहर सिंह यादव ने इसी आधार पर राकेश कैली का नामांकन निरस्त करने की मांग की है।