प्रमुख संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। हिंडन के बाढ़ ग्रस्त एरिया में अब बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। इसी के चलते ही अब नगर निगम पूरी ताकत से इस एरिया में पैदा हो रहे मच्छरों के सफाया की कोशिश में जुट गया। नगर निगम के हेल्थ विभाग की टीम ने रविवार को विशेष अभियान चलाते हुए मच्छरों के सफाया के लिए एंटी लार्वा दवा का छिडकांव किया।
इसके अलावा आसपास के एरिया में मच्छरों के सफाए के लिए नगर निगम ने फोगिंग का छिडकांव किया। हिंडन में आई बाढ़ के कारण काफी लोग प्रभावित हुए है। हाल ही में नगर आयुक्त डॉ0 नितिन गौड़ की ओर से इस एरिया का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान ही नगर आयुक्त ने हेल्थ विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वह ऐसी व्यवस्था करे कि अब मच्छर आदि पैदा नहीं हो पाए। ताकी संभावित बीमारी फैलने से रोकी जा सके। इसी निर्देश के बाद नगर निगम के हेल्थ विभाग की टीम ने हिंडन नदी के बाढ़ ग्रस्त एरिया में जमे पानी पर ही एंटी लार्वा दवा का छिडकांव किया। इसके आसपास के एरिया में संभावित स्थानों पर निगम के हेल्थ विभाग ने विशेष अभियान चलाकर वहां मच्छरों के सफाए के लिए फोगिंग का छिडकांव किया।