गाजियाबाद। सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह का आरोप है कि उनको बदनाम करने के लिए कुछ लोग भ्रामक प्रचार करने वाले लोग लगे हुए हैं। दरअसल मामला सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी एक खबर का है। जिसमें मेजर जनरल वीके सिंह का जिक्र है। लेकिन कुछ लोगों ने इसे केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह से जोड़ दिया। इस पर वीके सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होनें कहा है कि मेजर जनरल रैंक का अधिकारी सेनाध्यक्ष नहीं बन सकता। इस घटना से उनका नाम जोडक़र गहरी साजिश रची जा रही है। इस मामले में वीके सिंह कानूनी कार्रवाई भी कर रहे हैं।