गाजियाबाद (युग करवट)। भाजपा महानगर द्वारा आज अम्रत काल के आम बजट को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन वेस्ट व्यू में किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोक निर्माण राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह ने भारत माता व सेनानियों की तस्वीर पर माल्यापर्ण किया। इसके उपरांत राज्यमंत्री का स्वागत व्यापारी नेता अनिल सांवरियां, व्यापारी नेता विपिन,बंसल, अमित गर्ग सहित अन्य व्यापारियों ने किया। इस दौरान बजट पर चर्चा करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि यह बजट हर वर्ग का बजट है। बजट संगोष्ठी में शहर विधायक अतुल गर्ग, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी,एमएलसी दिनेश गोयल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल,पूर्व मेयर अशु वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गोयल, बलदेव राज शर्मा, अमित गर्ग आदि शामिल रहे।