गाजियाबाद (युग करवट)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति फिलहाल टल गई है। जूम पर हुई मोर्चा की बैठक में यह फैसला लिया गया। महिला मोर्चा की एक बैठक जूम पर मंगलवार रात को हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक समेत प्रदेश और क्षेत्र की सभी पदाधिकारी शामिल हुईं। इसमें फैसला लिया गया कि 11 और 12 फरवरी को प्रस्तावित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक जो गाजियाबाद में होनी थी फिलहाल नहीं होगी। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के प्रवास को लेकर कार्यक्रम बनाया गया। प्रवास का कार्यक्रम जल्द ही शुरू किया जाएगा।