नोएडा (युग करवट)। पूर्व सांसद और मंत्री डीपी यादव की बड़ी भाभी श्रीमती शांति देवी (77 वर्ष) का आज निधन हो गया। वह कैंसर रोग से ग्रसित थी। सेक्टर 50 स्थित अपने बड़े बेटे पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव के घर पर उन्होंने आज अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन की सूचना पाकर क्षेत्र के भारी संख्या में लोग, राजनेता, सामाजिक संगठन के लोग उनके आवास पर पहुंचे। पूर्व सांसद डीपी यादव भी क्षेत्र में थे। वहां से वह नोएडा वापस लौटे। वह अपने पीछे तीन बेटों और एक बेटी का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है। उनके बड़े बेटे जितेंद्र यादव पूर्व एमएलसी रहे हैं। मौजूदा समय में वह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं, जबकि उनकी बहू वर्षा यादव बदायूं से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। छोटे बेटे सतेंद्र यादव सुभाष युवा मोर्चा पार्टी के अध्यक्ष है और तीसरे नंबर के बेटे भाजपा के युवा नेता विक्रांत यादव हैं। उनकी पत्नी कीर्ति यादव जनपद बदायू के सहसवान से ब्लॉक प्रमुख हैं। उनकी एक बेटी वंदना यादव है। उनका आज शाम 4 बजे सर्फाबाद गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।