नोएडा (युग करवट)। देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज भारी सुरक्षा व्यव्सथ के बीच नोएडा पहुंचे। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति ने सेक्टर-75 में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति स्वच्छता का संदेश दिया। पौधारोपण के दौरान पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अधिकारियों एवं सेक्टरवासियों से कहा कि वर्तमान में पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए पौधरोपण जरुरी है। स्वच्छ वातारण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। पौधरोपण ही स्वच्छ वातावरण का आधार है। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य बिना किसी भागीदारी के सफल नहीं हो सकता है, हम सभी को जनहित के कार्य में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने और उनकी देखभाल तथा समुचित संरक्षण की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को जीवन में एक पौधा अवश्य लगा कर पर्यावरण को शुद्ध बनाने का संकल्प लेना चाहिए।