सपा-रालोद और असपा गठबंधन की महापौर प्रत्याशी
गाजियाबाद (युग करवट)। समाजवादी पार्टी के सिंबल साइकिल पर चुनाव लड़ रहीं गठबंधन प्रत्याशी पूनम यादव का चुनाव प्रचार कार्यक्रम जोरदार तरीके से जारी है। उन्हें समर्थन मिलने का सिलसिला भी लगातार रहा है। इसी क्रम में पूनम यादव और उनके पति सिकंदर यादव ने बुधवार को सिहानी गेट बाजार का तूफानी दौरा किया। इस दौरान सिहानी गेट व्यापार मंडल और ब्राह्मण एकता मंच ने उन्हें वोट देकर जिताने और पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया। सिहानी गेट व्यापार मंडल एवं सिहानी गेट व्यापार युवा मंडल के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से पत्र लिखकर पूनम यादव का समर्थन किया और तन, मन और धन से साथ देते हुए उन्हें जिताने का ऐलान किया। पूनम यादव को समर्थन देने वालों में सिहानी गेट व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुराग गर्ग, महामंत्री प्रदीप गर्ग, उपाध्यक्ष दिनपेश बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश विज, मंत्री सोनू बंसल, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, कजरी गर्ग, अशोक पाहवा, हर्ष छाबड़ा, आर केसरवानी, ब्रजमोहन, रामकुमार, आलोक गर्ग आदि शामिल रहे। वहीं, सिहानी गेट युवा व्यापार मंडल की ओर से अध्यक्ष विकास नागपाल, उपाध्यक्ष पवन जिंदल, अंकुर गर्ग, कोषाध्यक्ष आशु गर्ग, करन विज, बंटी गर्ग, मनीष गर्ग, मोनू अग्रवाल, नीरज गर्ग, दीपक बंसल, गोपाल बंसल, मनीष बंसल, हरीश आदि ने पूनम यादव को वोट देकर जिताने का वायदा किया। उधर, ब्राह्मण एकता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सत्यम शर्मा ने भी पूनम यादव को समर्थन देने के लिए पत्र दिया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि केवल पूनम यादव ही गाजियाबाद महानगर का विकास करा सकती हैं। पूनम यादव और सिकंदर यादव ने कहा कि वे वायदा करते हैं कि उन्हें वोट देकर शहर की जनता मेयर बनाती है तो उसे निराश नहीं होना पड़ेगा।