ग्रेटर नोएडा (युग करवट)। कमिशनरेट गौतमबुद्ध नगर के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के इंडोर हाल में चल रही मेरठ जोन, मेरठ की 40 वीं अंतरजनपदीय पुलिस बैडमिंटन (महिला व पुरुष) प्रतियोगिता 2023 के दूसरे दिन कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। डबल जोड़ी 45़ व्यक्तिगत के फाइनल में कमिशनरेट गौतमबुद्धनगर के वरुण पंवार ने कमिशनरेट गाजियाबाद के राजेश कुमार को हराकर मेरठ जोन के चैंपियन बने। इसी तरह 3-45़ मिक्स डबल्स के फाइनल में वरुण पंवार व अर्चना की जोड़ी ने अशोक त्यागी व रूबी की जोड़ी को हराकर 45+ मिक्स डबल्स के मेरठ जोन के चैंपियन बने। प्रतियोगिता के दौरान पवन कुमार सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स, सुरेश रॉय प्रतिसार निरीक्षक प्रथम, कृष्णवीर सिंह प्रतिसार निरीक्षक द्वितीय, युद्धबीर सिंह तोमर उ.नि. स.पु., अशोक त्यागी, उ.नि. स.पु सहित अन्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन इंटरनेशनल वॉलीबॉल कोच गाजियाबाद सुभाष पांचाल द्वारा किया गया।