नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार-२ का बजट पेश किया। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है। ऐसे में निर्मला सीतारमण ने टैक्स कटौती समेत तमाम बड़े ऐलान किए। अब 7 लाख रुपए तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इतना ही नहीं निर्मला सीतारमण ने महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी सौगात दी। महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू करने का ऐलान किया गया। इसके अलावा किसानों, युवाओं और छात्रों के लिए बड़े ऐलान किए गए। निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह अमृतकाल का पहला बजट है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था सही दिशा में चल रही है और सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर है। निर्मला सीतारमण ने कहा, दुनिया ने भारतीय अर्थव्यवस्था को चमकता हुआ सितारा माना है। दुनिया में भारत का कद बढ़ा है।
किसानों के लिए वित्त मंत्री ने किए ये बड़े ऐलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कृषि क्षेत्र के लिए तमाम बड़े ऐलान किए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कृषि से जुड़े स्टार्ट अप्स को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए युवा उद्यमियों द्वारा कृषि-स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए एग्रीकल्चर एक्सीलेटर फंड बनाया जाएगा। यहां जानें किसानों के लिए और क्या हुए ऐलान। आगामी 3 वर्षों में केंद्र सरकार 3.5 लाख आदिवासी छात्रों के लिए 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय शुरू करेगी। बता दें कि अब तक देश भर में कुल 689 ईएमआरएस मंजूर किए जा चुके हैं और इनमें से 394 काम कर रहे हैं।
अब ऐसी होगी नई टैक्स स्लैब0 से तीन लाख 0 फीसदी
3 से 6 लाख 5 फीसदी
6 से 9 लाख 10 फीसदी
9 से 12 लाख 15 फीसदी
12 से 15 लाख 20 फीसदी
15 लाख से ज्यादा 30 फीसदी
आम बजट एक नजर में
- १५७ नए नर्सिंग होम स्कूल खोले जाएंगे।
- रेलवे की नई योजानाओं के लिए ७५ हजार करोड़ रुपए जारी।
- रेलवे का २.४ लाख करोड़ का बजट जारी।
- आदिवासियों के लिए विशेष स्कूल खोले जाएंगे।
- एकलव्य स्कूलों में ३८ हजार ८०० शिक्षकों की बहाली होगी।
- आईसीएमआर लैब को बढ़ाया जाएगा।
- २०४७ तक एनीमिया को खत्म किया जाएगा
- शहरी विकास योजना के लिए १० हजार करोड़ का बजट।
- कृषि क्षेत्र के लिए २० लाख करोड़ का बजट।
- ट्राइबल मिशन के लिए १५ हजार करोड़।
- ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के लिए १९ हजार ७०० करोड़।
- ईपीएफओ के सदस्यों की संख्या २७ करोड़ के पार।
- कृषि क्षेत्र के लिए २० लाख करोड़ का कर्ज का लक्ष्य।
- राष्टï्रीय डाटा नीति लाई जाएगी।
- बागवानी योजनाओं के लिए २२०० करोड़।
- कपास की खेती के लिए पीपीपी मॉडल पर होगी।
- पहचान पत्र के तौर पर पैन कार्ड होगा मान्य।
- लददख में रिन्यूबल एनर्जी के लिए २०७०० करोड़।
- एक करोड़ किसानों के नेचुरल फार्मिंग कराई जाएगी।
- जेल में बंद गरीब को जमानत का पैसा देगी सरकार।
- आत्मनिर्भर क्लीन प्रोग्राम प्लांट के लिए।
- कीटनाशक के लिए १० हजार बायो इनपुट सेंटर।
- गोबर धन स्कीम के तहत १० हजार करोड़ का खर्च।
- ४७ लाख युवाओं को तीन साल तक भत्ता मिलेगा।
- बैंकिग कानूनों में किया जा रहा संशोधन।
- निवेशकों के हितों पर दिया जाएगा जोर।
- विवाद निपटाने के लिए समाधान योजना।
- महामारी से प्रभावित एमएसएमई को दी जाएगी राहत।
- बुर्जगों के लिए बचत की सीमा ३० लाख की गई।
- महिला बचत योजना में २ लाख के निवेश पर छूट।
- महिला सम्मान बचत पत्र का ऐलान।
- ब्लैंडेंड सीएनजी पर जीएसटी घटाया गया।
- तीन करोड़ टर्न ओवर वाले एमएसएमई को टैक्स में राहत।
सस्ता
- इलेक्ट्रिक वाहन होंगे सस्ते।
- खिलौने, साइकिल, ऑटोमोबाइल होंगे सस्ते।
- बैटरी पर आयात शुल्क घटेगा।
- कुछ मोबाइल फोन, कैमरे के लैंस होंगे सस्ते।
- देसी मोबाइल होंगे सस्ते।
- एलईडी टीवी होंगे सस्ते।
- बायोगैस से जुडी वस्तुएं होगी सस्ती।
महंगा
- सिगरेट और चांदी के बर्तन होंगे महंगे।
- सोना चांदी और हीरा हुआ महंगा।
- विदेशी इलेक्ट्रिक चिमनी महंगी होगी।
- विदेश से आने वाली चांदी की बनी चीजें होंगे महंगी।