गाजियाबाद(युग करवट)। आज देश के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहन लोहिया की पुण्यतिथि है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन और महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर लोहिया की प्रतिमा का माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने डॉ. लोहिया के विचारों को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का प्रण भी लिया। इस अवसर पर जिला महासचिव अमन यादव, राजन कश्यप, विशाल वर्मा, गुलाब यादव, मनोज पंडित, दिनेश गुर्जर, अनीश अली, रविन्द्र यादव, मधु चौधरी, राजदेवी चौधरी, बब्बल बैसला, महिला सभा की प्रदेश सचिव किरण कालिया, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष ऋतु खन्ना, किरण चौधरी, मोहम्मद अब्बास, ताहिर हुसैन, अंशु ठाकुर, कृष्ण ढक़ोलिया, आरिफ कसार, आशा सचदेवा, शशि वर्मा, आशु अब्बासी, दीपक शर्मा, कर्मवीर सिंह, अनुष्का सिंह, नानक चंद प्रजापति, आशा कुशवाला, साजिद सैफी, महबूब अंसारी, वसीम एडवोकेट, राहुल रावत आदि मौजूद रहे।