गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निकाय चुनाव व नगर पालिका चुनाव में भाजपा महापौर व पार्षदों, चेयरमैन व सभासदों के चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 मई को चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका कार्यक्रम तय हो गया है। हालांकि चुनावी रैली का स्थान अभी निर्धारित नही हुआ है। भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद इकाई ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है।