लखनऊ (युग करवट)। उत्तर प्रदेश योगी सरकार की कैबिनेट बैठक पहली बार अयोध्या में होने जा रही है। ये बैठक नौ नवंबर को बुलाई गई है। हालांकि इससे पहले भी २०१९ में कैबिनेट की बैठक प्रयागराज में हो चुकी है। अयोध्या में होने वाली कैबिनेट की बैठक को लेकर तैयारियां चल रही है। राम कथा भवन में होगी। अयोध्या में २२ जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। इसको लेकर जहां तैयारियां हो रही है वहीं अयोध्या में विकास की गति और बढ़े इसको लेकर कैबिनेट में कई अहम प्रस्ताव आने है। क्योंकि 22 जनवरी के बाद अयोध्या में देश भर के लोगों का आगमन होगा। पांच सौ साल का सपना पूरा होने जा रहा है इसको लेकर कोई भी कमी नहीं छोड़ी जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी उद्देश्य से कैबिनेट की बैठक अयोध्या में बुलाई है।
योगी करेंगे भगवान श्रीराम का तिलक
लखनऊ (युग करवट)। अयोध्या में 11 नवंबर को दीपोत्सव कार्यक्रम होने जा रहा है। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। राजदरबार की थीम पर सजावट हो रही है और 11 नवंबर को गुरु वशिष्ठ की हैसियत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान श्री राम का राजतिलक करेंगे।