महाशिवरात्रि के अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री व सांसद वीके सिंह अपनी धर्मपत्नी भारती सिंह, सुपुत्री मृणालिनी व योगजा सिंह, कुलदीप चौहान के साथ दूधेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा की। इसके उपरांत उन्होंने मंदिर के महंत नारायण गिरि का आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान शिव कण-कण में मौजूद हैं। उनका आशीर्वाद सदैव सब पर बना रहे इसकी कामना उन्होंने की है। इसके अलावा जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री अशोक गोयल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी जलाभिषेक किया।
मंदिर प्रबंध समिति ने सभी गणमान्य लोगों का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने मंदिर की व्यवस्थाओं को देखकर संतुष्टïी जताई और अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बात भी की।