गाजियाबाद (युग करवट)। भारतीय जनता पार्टी की महानगर कमेटी द्वारा आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्घांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मना रही है। इसके तहत शहर के २२०० बूथों पर समपर्ण दिवस के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंडित दीन दयाल की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्पण निधि एकत्र की। महानगर प्रभारी अमित बाल्मीकि व भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बतााया कि स्वेच्छा से भाजपा कार्यकर्ता द्वारा समर्पण निधि एकत्र की गई है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन और उनका मिशन लोगो के लिए प्रेरणा देता है। उन्होंने हमेशा देश को आगे बढ़ाने और समाज को बेहतर बनाने का काम किया है। उनके विचार देश की युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन देने वाले हैं। युवा पीढी को उनसे प्रेरणा लेकर देश के विकास को और आगे ले जाने का काम करना चाहिए। समर्पण निधि को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि निधि एकत्र करने का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के मन में अपनापन का भाव पैदा करना है। वहीं, कल १४ मंडलों में कार्यसमिति की बैठक भी आयोजित की गई। हर मंडल स्तर पर बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की जाएगी।