नोएडा (युग करवट) अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि मूल रूप से कानपुर के रहने वाली एक महिला कुछ समय पूर्व अपने पति को छोडक़र नोएडा आ गई ,तथा वह सेक्टर-93 में रहने लगी। महिला की मुलाकात टैक्सी चलाने वाले अमर पुत्र योगेश्वर शाह उम्र 24 वर्ष मूल निवासी जनपद समस्तीपुर बिहार से हुई। उम्र में काफी अंतर होने के बावजूद भी दोनों के अतरंग संबंध बने,और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। महिला की 19 वर्ष की बेटी और 15 साल का बेटा है। उन्होंने बताया कि किसी बात को लेकर कल शाम महिला और अमर के बीच विवाद हो गया। अमर ने करीब 12 बार महिला के शरीर पर वार किया। पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार किया। उससे घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद करने के लिए पुलिस सेक्टर 93 गई। वहां पर आरोपी ने एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन ली, तथा भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है।