नोएडा (युग करवट)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सेक्टर-29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब (एनएमसी) के नव निर्मित भवन का उद्घाटन एवं कोविड काल में शहीद हुए पत्रकारों के लिए नोएडा के सेक्टर-72 स्थित स्मृति वन में बनाए गए राष्ट्रीय स्मारक का देश व प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों ने लोकार्पण किया। इस दौरान सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर, राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद डीपी यादव, यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरूणवीर सिंह, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैट, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, प्रकाश अस्पताल समूह के एमडी डॉ. वीएस चौहान, भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी, रामशरण नागर एडवोकेट, उपाध्यक्ष अजित सिंह दौला, रालोद के मेरठ मंडल प्रभारी इंद्रवीर सिंह एडवोकेट, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, कांग्रेस के महानगराध्यक्ष रामकुमार तंवर, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन, सपा के महानगराध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता, सपा नेता सुनील चौधरी, फोनरवा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, एडीसीपी शक्तिमोहन अवस्थी, एसीपी रजनीश वर्मा, कांग्रेस नेता पवन शर्मा, सपा नेता दीपक विग, मनोज चौहान, कुंवर बिलाल बर्नी, अन्नू पंडित, कांग्रेस नेता चौधरी रघुराज सिंह, डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह, किसान नेता सुखवीर खलीफा, नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सिंघल, कांग्रेस नेता यतेन्द्र शर्मा, सतेन्द्र शर्मा, लियाकत चौधरी, समाजसेवी सोनू यादव, युग करवट के प्रधान संपादक सलामत मियां, चेतना मंच के संपादक रामपाल सिंह रघुवंशी, जय हिन्द जनाब के संपादक मौ. आजाद, वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष पंकज पाराशर, युग करवट नोएडा के प्रभारी सुरेश चौधरी, मुखराम सिंह, रिंकू यादव, विनोद शर्मा, मनोज त्यागी, संतोष सिंह, लोकेश चौहान, दिनेश शर्मा, भूपेन्द्र चौधरी, रविन्द्र जयंत, मौ. इमरान, विकास, हिमांशु, राजकुमार चौधरी, अभिमन्यु पांडे, विनोद कुमार सिंह, जगदीश शर्मा, देवेंद्र बसोया, ईश्वर चंद, सौरभ राय, समाजसेवा त्रिलोक शर्मा, इकबाल चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।