गाजियाबाद (युग करवट)। यहां देश की पहली रैपिडेक्स ट्रेन तैयार है। इसका स्पीड ट्रायल किया जा चुका है। कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि रेपिडैक्स के काम पर नजर रखे हुए थे। मगर जिस चीज को मेयर सुनीता दयाल ने परखा उस पर किसी की नजर नहीं गई। साहिबाबाद स्टेशन पर कंट्रोलर अंजू गोस्वामी हैं तो चालक रेशम हैं। सबसे बड़ी बात कि दोनो ही युवतियां गाजियाबाद की ही रहने वाली हैं। गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी, नगरायुक्त आदि पहले भी रेपिडैक्स स्टेशन का निरीक्षण कर चुके हैं। मगर किसी ने यह नहीं देखा कि साहिबाबाद स्टेशन पर कंट्रोलर के रूप में एक लडक़ी काम कर रही है तो ट्रेन का चलाने वाली भी लडक़ी ही है। देश की पहली रैपिडैक्स ट्रेन जिसका उदघाटन प्रधानमंत्री करने वाले हैं। अगर उसको कंट्रोल करने वाली और चलाने वाली युवतियां हैं तो यह अपने आप में महत्व पूर्ण हो जाता है। कल मेयर सुनीता दयाल ने जब स्टेशन में कंट्रोलर और चालक के रूप में लड़कियों को देखा तो उनसे मिलने गई। फिर जब पता चला कि दोनों गाजियाबाद से ही हैं तो उनको अधिक खुशी हुई। इस पर मेयर सुनीता दयाल ने कहा कि यही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का महिला सशक्तिकरण और नारी वंदन है।