गाजियाबाद (युग करवट)। बकाएदारों के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत प्रताप विहार स्थित प्रतीक बिल्डर के ऑफिस को निगम की टीम ने सील कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा, विजयनगर जोन के टैक्स अधीक्षक और जोनल प्रभारी अधिकारी आदि भी मौजूद रहे। नगर निगम अब 31 मार्च से पहले ही अधिक से अधिक टैक्स की रिकवरी की कोशिश में लगा है। अब नगर निगम ने बकाएदारों पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में निगम की टीम ने प्रताप विहार स्थित प्रतीक ग्रुप के ऑफिस को सील कर दिया। निगम का इस ग्रुप पर 43 लाख 46 हजार 703 रुपया बकाया है।