गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम के 11 कर्मचारियों का प्रमोशन हो गया। इस संबंध में नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ क ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। इनमें दो कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर लिफाफा ओपन नहीं हुआ है। इन कर्मचारियों में लिपिक देवी शरण ओर अमित शर्मा शामिल हैं। देवी शरण पर मोहननगर जोन में तैनाती के दौरान वहां रिश्वत लेने का आरोप है। इस प्रकरण की विभागीय जांच चल रही है। दूसरी और अमित शर्मा का भी प्रमोशन हो चुका है, मगर किन्हीं कारणों से अभी लिफाफा ओपन नहीं हुआ है। प्रमोशन के बाद अब कई ऐसे कर्मचारी है जो अपनी समस्याओं को लेकर परेशान रहते हैं। नगर आयुक्त खुद ही अब समस्याओं का निराकरण करेंगे। इसके लिए नगर आयुक्त की अध्यक्षता में आज सभी कर्मचारियों के साथ बैठक हुई है। इस बैठक के लिए कई दिन पहले ही नगर निगम प्रशासन की ओर से नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया था। यह बैठक प्रत्येक महीने संघ के साथ होती है। इस बैठक में कई खास समस्याएं रखी गई हैं।