गाजियाबाद (युग करवट)। निगम का कई करोड़ रुपये दबाए बैठक कई बीओटी कंपनियों पर निगम बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है। निगम इन सभी बीओटी कंपनियों पर बकाया कई करोड ़रुपये की रिकवरी के लिए आरसी जारी करने पर विचार कर रहा है। पिछले दिनों नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में यह मामला उठाया गया था। इसके बाद अब नगर निगम एक्शन की तैयारी में है। नगर निगम कई करोड़ रुपया बीओटी का कार्य करने वाली विज्ञापन कंपनियों पर बकाया है। इनमें से कई तो ऐसी कंपनियां है जो अपना कारोबार नगर निगम से बंद भी कर चुकी है। इसकी सूची विज्ञापन विभाग तैयार कर रहा है। संभावना है कि इस महीने ही नगर निगम अंतिम नोटिस जारी करने के बाद आरसी की जारी कर सकता है।