नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। वार्ड-९१ कविनगर के नवनिर्वाचित पार्षद शिवम शर्मा ने एक कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की जनता का आभार जताया। उन्होंने अपने चुनावी कार्यालय पर वार्ड के सभी मतदाताओं को आमंत्रित किया। इस कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, विधायक अतुल गर्ग, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, पूर्व विधायक कृष्णवीर सिंह सिरोही, दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री अशोक गोयल, पूर्व महानगर अध्यक्ष सरदार एसपी सिंह, विनय कक्कड़, पूर्व महापौर अशु वर्मा, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, पूर्व पार्षद विजय मोहन ने पहुंचकर पार्षद शिवम शर्मा का मार्गदर्शन करते हुए आशीर्वाद दिया। शिवम शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वह सदैव जनता की सेवा में तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम में सतीश कुमार बिंदल, मदन मोहन अग्रवाल, सुरेन्द्र अरोड़ा, अशोक अरोड़ा, नरेश ढींगरा, गुलशन भांबरी, राजीव जैन, नरेन्द्र शर्मा, चारू जैन, राजीव जैन, आशु शास्त्री, सीमा अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अरुण शर्मा, प्रमोद शर्मा, गौरव शर्मा, ललित जायसवाल, भूपेन्द्र चोपड़ा, सौरव यादव आदि मौजूद रहे।