गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम में दो ऑडिट टीम आई है। लोकल फंड के अलावा एजी टीम यानी ऑडिटर जनरल की टीम आई है। इसके साथ ही अब नगर निगम के सभी विभागों की पत्रावलियों की रेडम ऑडिट शुरू हो गया है। नगर निगम में एजी की टीम नगर निगम मुख्यालय के तीसरी मंजिल के एक ऑफिस में रूकी है। जबकि लोकल फंड की टीम नगर निगम टावर की दूसरी मंजिल पर एक ऑफिस में जांच कर रही है। इसके साथ ही नगर निगम के जलकल, हेल्थ, एकाउंट, नजारत, निर्माण, और उद्यान आदि विभागों के कई अधिकारियों और कर्माचारियों की टेंशन बढ़ गई है। पहले लोकल फंड की ही टीम गाजियाबाद नगर निगम में पत्रावलियों की जांच के लिए आती थी। लेखा परीक्षक कर्मविक्रम ंिसंह के दौरान ऐसा ही किया गया था। मगर अब फिर से लोकल फंड और एजी की टीम ऑडिट के लिए आने लगी है। इस बार एक साथ दो ऑडिट की टीम आई है। इससे निगम के तमाम विभाग के अधिकारियों की परेशानी अधिक हो गई है। एक टीम के पास पहले पत्रावली जाती है कई ऐसे वर्क हुए है जिनकी पत्रावली दोनों ही ऑडिट टीम जांच करती है। माना जा रहा है टीम कई दिनों तक निगम में रहेंगी।