प्रमुख संवाददाता
गाजियाबाद(युग करवट)। नगर निगम में आज संभव दिवस का आयोजन किया गया। संभव दिवस में आज नगर आयुक्त डॉ0 नितिन गौड़ ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, प्रॉपर्टी अधीक्षक भोलानाथ गौतम, जीएम जलकल , आदि अधिकारी मौजूद रहे। संभव दिवस प्रत्येक मंगलवार को मनाया जाता है। इस दौरान आम लोगों की समस्याओं को सुना जाता है। इसी क्रम में आज भी बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्या लेकर नगर निगम में आए। जहां अधिकारियों ने इनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। समाचार लिखे जाने तक नगर निगम में केवल 13 शिकायत के प्रकरण पहुंचे थे। इनमें सबसे अधिक प्रकरण कूड़ा उठान नहीं होने, ओर कई जगह जल भराव की समस्या की शिकायत की है। इनके अलावा भी अन्य तरह की समस्याओं को संभव के दौरान दर्ज कराया गया। वहीं नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों से तय समय सीमा के अंदर पूरी तरह से समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।