प्रमुख संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा शहर की सीवर समस्या को लेकर वबाग कंपनी के प्रतिनिधित्व मंडल से कई बार बैठक की गई। जिसमें नगर आयुक्त द्वारा वबाग कंपनी को कार्य शैली में बदलाव लाने के लिए कहा गया था। अब वबाग कंपनी द्वारा सिवर संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्य प्रणाली में सुधार किया गया है। मेसर्स वी ए टेक वबाग ने गाजियाबाद के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 1800-202-1279 शुरू किया है। जनप्रतिनिधियों के विशेष सहयोग, महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व शहर की सीवर व्यवस्था को बेहतर कर लिया गया है। कार्य मैनहोल की मरम्मत का हो या सीवर की सफाई का पांचो जोन से कुछ महीने से पहले के मुकाबले शिकायतें कम आ रही हैं। नगर आयुक्त समय-समय पर स्वयं निरीक्षण के दौरान सीवर संबंधित कार्यशैली की मॉनीटरिंग भी कर रहे हैं।