प्रमुख संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ की इनकम बढ़ाने की प्लानिंग का असर दिखाई देने लगा है। इसी के चलते ही वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजाय चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले तीन महीने में नगर निगम की इनकम में पिछले वित्तीय वर्ष से अधिक टैक्स की वसूली हुई है। टैक्स की वसूली बढऩे के साथ ही शहर में अब विकास की रफ्तार को भी गति मिलेगी। यह दावा नगर आयुक्त का है। दरअसल जब नगर आयुक्त डॉ0 नितिन गौड़ ने नगर निगम का चार्ज संभाला तब निगम की इकम काफी कम थी। साथ ही निगम पर कई सौ करोड़ रुपये का कर्ज भी था। नगर आयुक्त के मैनेजमेंट का ही कमाल है कि तेजी के साथ नगर निगम की टैक्स से इनकम बढ़ रही है। साथ ही जो देनदारी नगर निगम पर थी वह भी तेजी के साथ कम हो रही है। नगर निगम अब ग्रामीण वार्ड के लोगों को भी टैक्स जमा करने के लिए प्रोत्साहित करने में लगा हुआ है। इसका असर भी हो रहा है। यहीं कारण है कि नगर निगम में टैक्स से इनकम बढ़ती जा रही है। इसका प्रमाण निगम के इनकम चार्ज से देखने को मिल रहा है।