हिन्दूवादी नेता पिंकी चौधरी के समर्थन में कलेक्ट्रेट जाने के लिए निकले डासना मंदिर के महंत महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को पुलिस ने रोक लिया। महंत यति नरसिंहानंद कलेक्ट्रेट जाने पर अड़ गए। इस बीच पुलिस और यति के समर्थकों में धक्का-मुक्की हो गई। इसमें यति नरसिंहानंद गिर गए और अचेत हो गए। इस दौरान उन्होनें कहा कि पुलिस टकराव चाहती थी मगर हमने शांति का मार्ग चुना। पुलिस 25 मीटर तक धक्का मुक्की करती रही। यति ने आरोप लगाया कि सरकार उन्हें मारने पर आमादा है। लेकिन वह सत्ता के लोभी नहीं है अगर मरना भी पड़ा तो शान से मरेंगे। उन्होंने पदयात्रा निकालने का एलान भी कर दिया है।