लखनऊ। आलमबाग के वीआईपी रोड स्थित गौतमबुध शांतिपूर्ण में बौद्ध भिक्षुओं के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब शांति और मैत्री की बात होती है भगवान गौतम बुद्ध को याद किया जाता है। भिक्षु संघ की यात्रा सारनाथ बोधगया लुम्बनी श्रावस्ती होते हुए यहां पहुंची है। भारत, दक्षिण कोरिया जी-20 का सदस्य देश है। इस वर्ष यह आयोजन भारत को करने का अवसर मिला है। पूरी दुनिया मे जब मैत्री करुणा की बात होती है तो भगवान बुद्ध को स्मरण करते हैं, दुनिया के देशों ने युद्ध दिया, जबकि भारत ने दुनिया को बुद्ध दिया है। भगवान बुद्ध ने अपने जीवन के दो तिहाई वर्ष उत्तर प्रदेश मे व्यतीत किया। सारनाथ से ज्ञान श्रावस्ती मे चतुर्यमास व्यतीत किया।
उत्तर प्रदेश के सभी बौद्ध धर्म स्थलों के केंद्र मे लखनऊ है। यहीं बौद्ध विहार शांति उपवन है। भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली सारनाथ हमारे देश के प्रधानमत्री जी के संसदीय क्षेत्र में स्थित है। हमारी सरकार ने कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिया, अब श्रावस्ती में एयरपोर्ट निर्माण अंतिम चरण में है। भारत दक्षिण कोरिया के बीच 28 बिलियन डॉलर का व्यापार भी होता है। भारत और दक्षिण कोरिया की मित्रता सदियों पुरानी है। अयोध्या की राजकुमारी का विवाह दक्षिण कोरिया के राजा से हुआ था।