प्रमुख संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। रोडवेज प्रशासन ने कल से सभी डिपो के कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। हालांकि अवकाश पर नहीं रहने वाले रोडवेज कर्मचारियों को बोनस दिया जा जाएगा। मगर यह कंडीशनल होगा। यानी जो कर्मचारी वर्किंग पर रहेंगे उनको अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा। इसे इंसेटिव कहा जाता है। रोडवेज प्रशासन की ओर से इस बारे में सभी कर्मचारियों को अवगत करा दिया गया है।
रोडवेज प्रशासन का दावा है कि रोडवेज के पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर त्यौहारों के दौरान स्टाफ की कमी नहीं रहे इसके लिए ही यह खास इंतजाम किए गए है। इसी के तहत ही रोडवेज के कर्मचारियों के अवकाश को बंद किया गया है। सभी कर्मचारियों से कहा गया है कि वह समय पर रोडवेज ऑफिस आए। इसके अलावा अगर कोई गाड़ी खराब होती है तो उसे तुरंत ठीक करने के लिए भी अतिरिक्त स्टाफ लगाया जाएगा। इसके अलावा दिन रात बसों को संचालित करने के लिए ड्राइवरों की संख्या भी अधिक की गई है।