प्रमुख संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। नगर आयुक्त विक्रमादित्य ने आज जन सुनवाई की। वैसे तो प्रत्येक मंगलवार को नगर निगम में समाधान दिवस का आयोजन होता है। मगर नए नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक इसके बाद भी जनसुनवाई करते है। इसी क्रम में आज नगर आयुक्त मलिक सुबह ही नगर निगम में पहुंच गए। जहां उन्होंने जन सुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे। इस दौरान कई पार्षद भी नगर आयुक्त से मिले और अपने वार्ड एरिया में समस्याओं से नगर आयुक्त को अवगत कराया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार यादव, आदि अधिकारियों के साथ भी नगर आयुक्त ने बैठक बात की। जब से नगर आयुक्त ने चार्ज संभाला। तब से ही वह आम लोगों की समस्याओं को काफी गंभीरता से ले रह है। ताकी आम लोगों की परेशानी कम हो सके। इसके साथ ही नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी समस्याएं आती है उनका निस्तारण समयबद्घ तरीके से किया जाए। इसमे कौताही बरदास्त नहीं की जाएगी।