नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। गाजियाबाद में पिछले दो साल से तेंदुए के देखने की घटना को लेकर वन विभाग गंभीर है। हाल ही में हाईवे पर एक तेंदुए के मारे जाने और बुधवार को कचहरी परिसर में तेंदुए के घुसने की घटना को देखते हुए वन विभाग अब सर्तकता बरत रहा है। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि लगातार तेंदुए की हलचल को देखते हुए अब इनके आने-जाने के रूट को सर्च किया जाएगा। गाजियाबाद वाइल्ड क्षेत्र में नहीं आता नाहीं यहां ऐसे जीव रहते। ऐसे में तेंदुआ जैसा जीव किसी अन्य जिले के जंगलों से होते हुए जिले में प्रवेश कर रहे हैं।

—————————————————————————

सहारनपुर रेंज में छोड़ा गया तेंदुआ
गाजियाबाद (युग करवट)। गाजियाबाद के कचहरी में चार घंटे की मशक्कत के बाद पकडे गए तेंदुए को वन विभाग की टीम ने सहारनपुर रेंज की हस्तिानपुर सेंचुरी में छोड़ दिया है। कल देर रात डीएफओ मनीष सिंह की अगुवाई में गाजियाबाद-मेरठ वन विभाग की टीम तेंदुए को लेकर सहारनपुर निकली और वहंा हस्तिानपुर सेंचुरी में छोड़ा गया। डीएफओ ने बताया कि तेंदुए को थोड़ी बहुत इंजरी थी बाकी वह पूरी तरह से स्वस्थ है। सेंचुरी में छोड़े जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली है।