नई दिल्ली (युग करवट)। भारत में डीजल इंजन वाले वाहनों को खरीदना जल्द ही महंगा हो सकता है। केंद्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से इसपर क्या जानकारी दी गई है। यह हम इस खबर में आपको बता रहे हैं। केंद्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से बताया गया है कि देश में डीजल इंजन वाले वाहनों पर लगने वाली जीएसटी में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की जाए। इसके लिए उन्होंने एक पत्र तैयार किया है। जिसे वह केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन को दे सकते हैं।