गाजियाबाद। महानगर उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में आज एक प्रेसवार्ता में व्यापारियों ने नगर निगम की दुकानों का किराया डीएम सर्किल रेट से बढ़ाए जाने का विरोध किया। व्यापारियों ने नगर निगम को चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का हल नहीं निकला तो जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से नगर निगम का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
प्रेसवार्ता के दौरान अध्यक्ष गोपीचंद और महामंत्री अशोक चावला ने कहा कि निगम की बोर्ड बैठक में इस बारे में प्रस्ताव लाने से पहले व्यापारियों की पीड़ा नहीं सुनी गई। इस मामले में नगरायुक्त को कर्मचरारियों ने गुमराह किया जिसका वे पुरजोर करते है। व्यापारी नेताओं ने कहा कि निगम की आमदनी बढऩी चाहिए, जिससे विकास हो सके। यदि, किराया सर्किल डीएम सर्किल रेट के हिसाब से बढ़ाया गया तो कारोबारी सडक़ों पर उतरकर लोकतांत्रित तरीके से इसका विरोध करेंगे।
प्रेसवार्ता में प्रांतीय युवा महामंत्री राजदेव त्यागी, रमतेराम व्यापार मंडल के अयक्ष राकेश स्वामी, गोल मार्केट के अध्यक्ष राकेश बवेजा समेत बड़ी संख्या में कारोबारी मौजूद रहे।