नोएडा (युग करवट)। टिकैत रसोई सलारपुर द्वारा वि_ल नामदेव धाम मंदिर राधा कुंड परिक्रमा मार्ग गुर्जर कॉलोनी गोवर्धन मथुरा में कन्या पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों परिक्रमा यात्रियों ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवादार रूप में झलकेस बाबू, सुभाष नेता, रविंद्र भगत, विपिन प्रधान, सिंहराज गुर्जर, कृष्ण भाटी, सुमित तंवर, रामवीर हवलदार, संजय भाटी, संजय फौजी, राजेंद्र भाटी, रामकुमार भड़ाना, योगेश मुखिया, सुरेश डेढ़ा, मांगेराम नागर, दीपक भाटी, सागर भाटी, विशाल, निखिल भाटी, रजत भाटी, राजकुमार सहित अन्य उपस्थित रहें। कार्यक्रम के दौरान भारतीय किसान यूनियन गौतमबुद्व नगर नोएडा के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी का गोवर्धन मथुरा में प्रथम आगमन पर राष्ट्रीय प्रचार मंत्री चौधरी करुंवा सिंह, युवा जिलाध्यक्ष भाकियू प्रदीप चौधरी, तहसील अध्यक्ष गोवर्धन राजकुमार नैन, वीरपाल चौधरी, जगबीर चौधरी, प्रताप कुंतल, महावीर, चरण सिंह, हरवीर तेवतिया, मुरारी लाल, रिंकू सहित अन्य ने पगड़ी बांधकर व गोवर्धन प्रतिमा भेंटकर भव्य स्वागत किया।