शहीदों के परिजनों से ली जाएगी मिट्टी, 15 दिन तक चलेगा अभियान
गाजियाबाद (युग करवट)। भारतीय जनता पार्टी अपना एक बड़ा और महत्वपूर्ण अभियान शुरू करने जा रही है। मेरी माटी- मेरा देश अभियान का उदघाटन भाजपा के राष्टï्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो सितंबर को गाजियाबाद से करेंगे। यह जानकारी आज एक प्रेस वार्ता में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया ने दी। उन्होनें बताया कि 15 सितंबर तक प्रत्येक शहीद के गांव से मिट्टी एकत्र करके ब्लाक पर लाई जाएगी। सभी ब्लाकों से मिट्टी प्रदेश को भेजी जाएगी वहां से दिल्ली लाई जाएगी। इस मिट्टी का इस्तेमाल दिल्ली में बने शहीद स्मारक में किया जाएगा। जेपी नड्डा कल सुबह नौ बजे मोहननगर पहुंचेंगे, वहां पहले शहीद के परिजनों से मिट्टी लेंगे, उसके बाद कृष्णा इंजिनियरिंग कालेज में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में ही अभियान का उदघाटन किया जाएगा। अभियान का दूसरा चरण अक्टूबर में होगा। प्रेसवार्ता में निगम उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा, अमित वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
गाजियाबाद से सीधे जाएंगे जयपुर : भाजपा के राष्टï्रीय अध्यक्ष मोहननगर में अभियान का उदघाटन करने के बाद राजस्थान के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां जयपुर में वह पार्टी के बैठक में शामिल होंगे। गाजियाबाद से उनकी रवानगी फ्लाइट से होगी।