गाजियाबाद (युग करवट)। ब्रह्माकुमारीज द्वारा दीपावली महोत्सव में मुख्य अतिथि सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल डा. वीके सिंह ने दीपावली महोत्सव की शुभकामनाएं दी। उन्होनें कहन कि पुराने की सफाई तथा जीवन में खुशियां व आनंद का अनुभव करते हुए पूरा भारत जैसे प्रकाशमान हो जाता है। ब्रह्माकुमारीज में आकर मन की दिव्यता बढ़ जाती है। मुख्य वक्ता रशिया एवं बाल्टिक देशों के सेवा केंद्रों की निर्देशिका तथा राजयोग शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की महिला प्रभाग की अध्यक्षा राजयोगिनी चक्रधारी दीदी ने कहा कि आंतरिक ज्ञान, गुण और शक्तियों को जागृत कर अंतर्मन को प्रकाशमान करने का यह पर्व हमारे जीवन को परिवर्तित करता है। पूर्व पार्षद तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र त्यागी ने अपने आध्यात्मिक जीवन का अनुभव साझा किया। स्थानीय पार्षद सुमनलता पाल ने ब्रह्माकुमारीज का धन्यवाद किया। स्थानीय सेवा केन्द्र संचालिका लवली दीदी ने सभी का स्वागत किया। रूपा बहन, दीपांशी बहन, भावना बहन आदि ने सारी व्यवस्था देखी। इस अवसर पर पूर्व पार्षद संजीव त्यागी, आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमार रमेश भाई ने किया। कर्नल बिष्ट, अनिल त्यागी, विजय तोमर, बालेश्वर, डा. वरुण, ओम प्रकाश ने कार्यक्रम में भाग लिया।