प्रमुख संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। विरोध के बाद भी इंदिरापुरम कॉलोनी को जीडीए नगर निगम को ट्रांसफर करने का मन बना चुका है। नगर निगम और जीडीए के 21 अधिकारियों की टीम बनाई गई है जो इस कॉलोनी का संयुक्त सर्वे करेगी। सर्वे टीम में जीडीए के नगर निगम से अधिक अधिकारी शामिल किए गए हैं। नगर निगम की ओर से 10 और जीडीए के 11 अधिकारी संयुक्त सर्वे टीम में शामिल किए गए हैं। जीडीए की ओर से संयुक्त सर्वे टीम में मुख्य अभियंता राकेश कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता प्रशांत गौतम, उद्यान प्रभारी एसके भारती, सहायक अभियंता पीयूष सिंह, सहायक अभियंता एसके सैनी, सहायक अभियंता विद्युत योगेन्द्र कुमार, रूद्रेश शुक्ला, अवर अभियंता प्रवीण त्यागी, अवर अभियंता राजीव कुमार, अवर अभियंता, गिरजा शंकर मल्ल, निरीक्षक आम सिंह शामिल हैं। इनके अलावा नगर निगम की ओर से मुख्य अभियंता एनके चौधरी, महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज सिंह, अधिशासी अभियंता जल योगेन्द्र सिंह यादव, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार, अधिशासी अभियंता देशराज सिंह, सहायक अभियंता अनूप कुमार, आश कुमार, अवर अभियंता संजय गंगवार और एसके सरोज शामिल किए गए हैं। इन सभी 21 इंजीनियरों और अधिकारियों की टीम जल्दी ही इंदिरापुरम में अवस्थापना सुविधाओं की मांग और मौजूदा सुविधाओं के अंतर के हिसाब से रिपोर्ट तैयार कर नगर निगम और जीडीए को देगी।