प्रमुख संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। जीडीए में आज समाधान दिवस का आयोजन किया गया। प्रत्येक सोमवार को समाधान दिवस का आयोजन जीडीए में किया जाता है। जहां आवंटियों की समस्याओं को सुना जाता है। कई समस्याओं का समाधान तत्काल किया जाता है। इसी क्रम में आज सुबह दस बजे से समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
समाधान दिवस में आज भी बड़ी संख्या में आवंटी पहुंचे। आवंटियों ने अपनी समस्याओं के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया। इस समाधान दिवस में कब्जा, म्यूटेंशन , फ्री होल्ड आदि गंभीर किस्म की समस्याओं पर सुनवाई होती है। जीडीए में लगे समाधान दिवस का आयोजन जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह की अगुवाई में किया गया। इसमें प्रॉपर्टी अफसर सीपी त्रिपाठी आदि अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में इस समाधान दिवस में आवंटियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी वहां मौजूद रहे। मौके पर जो समस्याएं आई है उनमें से अधिकतर का समाधान तत्काल करा दिया गया। तो समस्या गंभीर किस्म की थी उन समस्याओं के समाधान के लिए कुछ समय आवंटियों को दिया गया है। समाधान दिवस के जीडीए के आयोजन से आम आवंटी काफी खुश नजर आ रहा है। आम आवंटी भी इसके लिए जीडीए की तारीफ कर रहे है।