नोएडा/ग्रेटर नोएडा (युग करवट)। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती पर नोएडा व ग्रेटर नोएडा के सभी मंडलों के बूथ पर कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती छिजारसी शक्ति केंद्र पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में सांसद डा. महेश शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल के सपने को आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार पूरा कर रही है। वहीं श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता रहे। उन्होंने पंडित जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
महाराणा प्रताप मंडल में उपाध्यक्ष महेश अवाना, अटल विहारी मंडल में पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नवाब सिंह नागर, सैनिक विहार मंडल में क्षेत्रीय मंत्री बिजेंदर नागर, शहीद भगत सिंह मंडल में महामंत्री उमेश त्यागी, सरस्वती मंडल में महामंत्री गणेश जाटव, पंडित दीनदयाल मंडल में प्रदेश आईटी सह संयोजक हर्ष चतुर्वेदी रहे। आयोजित कार्यक्रमों के दौरान अशोक मिश्रा, बबलू यादव, पंकज झा, लोकेश कश्यप, कल्लू सिंह, गोपाल गौड़, सूरजपाल राणा, रवि यादव, उमेश यादव, इंद्रराज प्रधान, ओम यादव, ज्ञान सिंह, अमरजीत सिंह, सौरभ बैसोया, नीरज चौधरी, अंकित नागर, सुभम पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।