नोएडा (युग करवट)। आजादी के अमृत महोत्सव से लेकर अमृत काल तक की परिकल्पना को चरितार्थ करने के लिए भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया जायेगा। तिलपता स्थित जिला कार्यलय पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजयुमो पश्चिम क्षेत्र सुखविंद्र सोम, जिला अध्यक्ष भाजपा विजय भाटी सहित अन्य उपस्थित रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजयुमो सुखविंदर सोम ने कहा कि जन चौपाल का आयोजन किया जायेगा। जिलाध्यक्ष राज नागर ने कहा अटल बिहारी वाजपेई का मानना था अनुशासित युवा ही देश को नई दिशा दे सकता है। बैठक में चेतन वशिष्ठ, अजमेन्द्र नागर, रोबिन त्यागी, अनुराग शर्मा, संजीव शर्मा, अखिलेश नागर, अतुल गुर्जर, गौरव पटेल, विकास भाटी, तरुण शिशोदिया, बालेश्वर नागर, महेंद्र कर्दम, जॉनी चौहान, कपिल भाटी, संजीव तोमर, जीवन भाटी आदि मौजूद रहे।