गाजियाबाद (युग करवट)। मेयर सुनीता दयाल का आज जन्म दिन है। उन्हें जन्म दिन की बंधाई देने वालों का तांता लग गया। आम लोगों से लेकर राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं और पार्षदों तथा नगर निगम अधिकारियों की ओर से आज मेयर सुनीता दयाल को बधाई दी और उन्हें बुकें भेंट की। मेयर नगर निगम सभागार में पहुंची तो वहां पहले से ही नगर निगम के कई अधिकारी बुके लिए मेयर सुनीता दयाल को जन्म दिन की बधाई देने के लिए तैयार बैठे हुए थे। उन्होंने मेयर को बुके भेंट कर बधाई दी। बधाई देने वाले निगम अधिकारियों में अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार यादव आदि कई अफसर शामिल हुए। सभागार में संगोष्ठी के दौरान भी निगम के कई अधिकारियों ने मेयर को जन्म दिन की बधाई दी।