गाजियाबाद (युग करवट)। जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन और महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एड. के नेतृत्व में आज जनसमस्याओं और प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपा नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां और पार्टी के झंड़े लेकर कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया और प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।
प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ता सडक़ों पर उतरे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता की समस्याओं में बेहताशा बढ़ोत्तरी हुई है। महंगाई आसमान छू रही है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। बेरोजगारी, बेकारी, महिलाओं के साथ बदसलूकी, किसानों और कामगारो के साथ छल रोजमर्रा की बात हो गई है। समाजवादी पार्टी ने अपनी 25 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को प्रेषित किया। इस दौरान जिला महासचिव अमन यादव, महानगर महासचिव राजन कश्यप, महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेवी चौधरी, वरिष्ठ महानगर उपाध्यक्ष मनोज पंडित, वरिष्ठ नेता अभिषेक गर्ग, महिला सभा की प्रदेश महासचिव मधु चौधरी, जयवीर सिंह, संजीव चौधरी, किरण कालिया, कर्मवीर सिंह, नवीन कुमार शर्मा, नानक प्रजापति, दीपक शर्मा, अनुष्का सिंह, किरन चौधरी, शशि कश्यप, रश्मि चौधरी, हाजी नूर हसन, अवतार सिंह साहिबाबाद, ऋतु खन्ना, आशा सचदेवा, ठाकुर विक्की सिंह, बब्बल बैसला, आदिल लाला, उपेन्द्र गुप्ता, गौरव त्यागी समेत सैंकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।