प्रमुख संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम कर्मचारी संघ के नए अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार के पद ग्रहण करते ही पूरा सिस्टम की तितर-बितर हो गया। एक बार फिर ऐसी स्थिति तब देखने को मिली जब नगर निगम के चीफ इंजीनियर एनके चौधरी के पिता का बीती रात निधन हो गया। नगर निगम कर्मचारी संघ ने कंडोलेंस यानी नगर निगम में शोकसभा का आयोजन कर निगम प्रशासन से अवकाश तक घोषित नहीं कराया। हाल ही में पिछले सप्ताह भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था जब नगर निगमकर्मी अखिलेश शर्मा का निधन हो गया था, लेकिन नगर निगम कर्मचारी संघ ने दोपहर में शोकसभा कर निगम में अवकाश कराया। नगर निगम के चीफ इंजीनियर चौधरी के पिता के निधन की खबर नगर निगम कर्मचारी संघ को सुबह ही मिल गई थी, लेकिन संघ की ओर से न निगम में शोकसभा का आयोजन किया गया और न ही अवकाश कराया गया। नगर निगम में इस बार संघ ने संभव कार्यक्रम का बहाना लिया है। कुछ संघ सदस्यों का कहना है कि संभव कार्यक्रम अनिवार्य है इसलिए निगम में कंडोलेंस नहीं कराया गया। निगम के एक कर्मचारी ने संघ से सवाल किया कि जब निगमकर्मी अखिलेश शर्मा का निधन हुआ था उस दिन क्या संभव था कि तीन बजे शोकसभा निगम में कराई गई, जबकि उनका निधन सुबह के समय हो गया है।