१४ राउंड के बाद सुधाकर सिंह २० हजार से आगे, त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा ने विपक्ष को दी शिकस्त
लखनऊ (युग करवट)। विपक्षी गठबंधन और भाजपा के बीच प्रतिष्ठा प्रश्न बनी घोसी उपचुनाव में खबर लिखे जाने तक १४ राउंड की गिनती पूरी हो चुकी थी। इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह से २० हजार वोटों से आगे हो गये थे।
9वें राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर नौ हजार से अधिक वोटों से बढ़त बना ली थी। जो १२वें राउंड के बाद लगातार जारी रही भाजपा के दारा सिंह चौहान शुरूआती राउंड के बाद ही पिछड़ लगे थे। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में धनपुर और बॉक्सनगर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आज जीत दर्ज की। निर्वाचन आयोग के अनुसार, भाजपा के तफ्फजल हुसैन ने बॉक्सनगर सीट पर 30,237 मतों से जीत दर्ज की। इस सीट पर करीब 66 फीसदी मतदाता अल्पसंख्यक हैं। हुसैन को 34,146 वोट मिले जबकि माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ; के उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी मिजान हुसैन को 3,909 वोट मिले। उधर धनपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी बिंदू देबनाथ ने 18,871 मतों से जीत दर्ज की। इस सीट पर मतदाताओं का एक बड़ा तबका आदिवासी समुदाय का है। देबनाथ को 30,017 वोट मिले तथा माकपा के उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी कौशिक चंदा को 11,146 वोट मिले। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार ने बढ़त हासिल कर ली है। दो चरण की गणना के बाद भाजपा उम्मीदवार तापसी रॉय 1,085 मतों से आगे हैं। तृणमूल कांग्रेस के निर्मल चंद्र रॉय दूसरे स्थान पर हैं जबकि कांग्रेस समर्थित माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार ईश्वर चंद्र रॉय तीसरे स्थान पर हैं।