गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम में अब शिकायतों के फर्जी निस्तारण का खेल नहीं चलेगा। इसके लिए नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ की ओर से खास निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी शिकायतें नगर निगम में दर्ज होती हैं उनका गुणवत्ता परक तरीके से निस्तारण किया जाए जिससे शिकायतकर्ता संतुष्टï हों और उन्हें फिर से शिकायत करने के लिए नगर निगम के किसी प्लेटफॉर्म का यूज करने की जरूरत नहीं पड़े, यह प्रदेश सरकार की भी मंशा है। नगर निगम में शिकायत करने वालों का तांता लगा रहता है। सामान्य दिनों भी अधिकारियों के पास शिकायत करने वाले पहुंचते रहते हैं। इसके अलावा संभव दिवस में भी काफी शिकायतें दर्ज होती है। नगर निगम असमंजस में है कि क्या वाकाई में इतनी समस्याएं हैं जो वास्तव में दर्ज की जाती है, या ऐसा तो नहीं है कि शिकायत दर्ज होने के बाद उन पर स्टाफ काम नहीं करता। जबकि, नगर निगम में शिकायतें तय टाइम में दूर करने का टारगेट होता है। इसके बाद भी अगर शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण नहीं होता तो यह एक गंभीर मामला है।