भाजपा के जिलाध्यक्षों की सूची जारी
नोएडा में मनोज गुप्ता और गजेन्द्र मावी को मौका
नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। केन्द्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह को बडा झटका लगा है। वो नहीं चाहते थे कि संजीव शर्मा फिर से रिपीट हो। विधायकों का गुट एक बार फिर जिले में भारी पड़ा है। भाजपा ने संजीव शर्मा को एक बार फिर महानगर की कमान सौंपी हैं। वहीं जिलाध्यक्ष सत्यपाल प्रधान को बनाया गया है। भाजपा ने महानगर व जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। अटकलें लगाई जा रही थी कि वीके सिंह के साथ अनबन के चलते इस बार संजीव शर्मा को रिपीट नहीं किया जाएगा लेकिन सूची जारी होते है ही वीके सिंह को बडा झटका लगा है। इसके अलावा रामपुर से हसंराज पप्पू, मुरादाबाद महानगर पर संजय शर्मा, मुरादाबाद जिला आकाश पाल, अमरोहा उदय गिरी गोस्वामी, बिजनौर भूपेन्द्र चौहान बॉबी, सहारनपुर महानगर पुनीत त्यागी, सहारनपुर जिला महेन्द्र सैनी, मुजफ्फरनगर सुधीर सैनी, बागपत वेदपाल उपाध्याय, शामली तेजेन्द्र निर्वान, मेरठ महानगर सुरेश जैन, मेरठ जिला शिवकुमार राणा, नोएडा महानगर मनोज गुप्ता, जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी, बुलंदशहर विकास चौहान, सम्भल हरेन्द्र सिंह रिंकू, हापुड नरेश तोमर, लखनऊ महानगर आनंद द्विवेदी, लखनऊ जिला विनय प्रताप सिंह, रायबरेली बुद्घीलाल पासी, सीतापुर राजेश शुक्ला, लखीमपुर सुनील सिंह, हरदोई अजीत बब्बन, अम्बेडकर नगर त्रिम्यक तिवारी, बाराबंकी अरविंद मौर्य, बलरामपुर में प्रदीप सिंह, बहराइच ब्रजेश पाण्डेय, गौंडा अमर किशोर कश्यप, श्रीवस्ती उदयप्रकाश त्रिपाठी, अयोध्या महानगर कमलेश श्रीवास्तव, अयोध्या जिला संजीव सिंह, उन्नाव अवधेश कटियार, कानपुर महानगर उत्तर दीपू पाण्डेय, कानपुर महानगर दक्षिण शिवराम सिंह, कानपुर देहात मनोज शुक्ला,कानपुर ग्रामीण दिनेश कुशवाहा, इटावा संजीव राजपूत, कन्नौज वीर सिंह भदौरिया, फर्रूखाबाद रूपेश गुप्ता, फतेहपुर मुखलाल पाल, औरेया भुवन प्रकाश गुप्ता, झांसी महानगर हेमंत परिहार, झांसी जिला अशोक गिरी, बांदा संजय सिंह, महोबा अवधेश गुप्ता, चित्रकूट लवकुश चतुर्वेदी, हमीरपुर सुनील पाठक, जालौन उर्विजा दीक्षित, ललितपुर राजकुमार जैन को बनाया गया है।
भागवत कथा का मिल गया आशीर्वाद
गाजियाबाद। संजीव शर्मा के बारे में जब यह कहा जा रहा था कि उनको पद से हटाया जा रहा है तब उन्होनें वृंदावन में श्रीमद भागवत कथा कराई थी। कथा के दौरान कई कार्यक्रम पार्टी ने भेजे थे। संजीव शर्मा ने कार्यक्रमों के बजाए कथा को महत्ता दी थी। अब चर्चा है कि संजीव शर्मा को भागवत कथा का आशीर्वाद मिल गया है।