युग करवट संवाददाता
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडलकी व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का गाजियाबाद पहुंचने पर स्वागत किया गया। यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ, राजेंद्र गुप्ता, युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी कार्यालय प्रमुख, सुनील पांडे शामिल रहे।
यात्रा मोदीनगर, मुरादनगर होते हुए गाजियाबाद पहुंची। राजनगर व्यापार मंडल के युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष राजू छाबड़ा के नेतृत्व में सैकड़ों युवा व्यापारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। यात्रा को लेकर उद्योग मंच के प्रदेश अध्यक्ष संजीव गुप्ता की फैक्ट्री पर पहुंचे शहर के गणमान्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
संजीव गुप्ता व सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में यात्रा घंटाघर भगत सिंह की मूर्ति पर पहुंची जहां महानगर अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा, महानगर महामंत्री मनवीर नागर के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
मंडल के राष्टï्रीय उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, अशोक अरोड़ा, रामनिवास यादव, सुरेश महाजन, संजीव लाहोरिया, पप्पू लाहोरिया, हरी मेहता, विजय कक्कड़, धर्मपाल कुकरेजा, रघुवीर सोनी, वरुण कुमार, प्रदीप गुप्ता, अनूप सोनी, पवन शर्मा, हरपाल सिंह, सुनील चाचा, युवा अध्यक्ष उदयवीर लाड़ी, युवा महामंत्री राहुल जाटव, दीपक, कमल, राहुल शर्मा, सुमित गोयल, राजेंद्र तनेजा, दीपक छाबड़ा, मनप्रीत कोहली, नवनीत छाबड़ा, श्यामसुंदर भोला, गोपाल चंद्र, मोहित यादव, विशाल अरोड़ा, सुमित गोयल, सचिन हिंदू, सुभाष बजरंगी, पराग अरोड़ा उपस्थित रहे।

समूरकूल कम्पनी ने भी किया स्वागत

गाजियाबाद (युग करवट)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से पूरे प्रदेश में निकाली जा रही व्यापारी स्वाभिमान यात्रा शुक्रवार को मुरादनगर से होते हुए गाजियाबाद के मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित समरकूल कंपनी के मुख्यद्वार पर पहुंची जहां यात्रा का स्वागत ढोल नगाडे व फूलों की वर्षा के साथ किया गया। इस दौरान यात्रा के स्वागत में अतिशबाजी भी की गई। समरकूल कम्पनी के चेयरमैन संजीव गुप्ता व डायरेक्टर राजीव गुप्ता ने यात्रा में शामिल पदाधिकारियों को पटका व पगड़ी पहना कर एक विशाल पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया। बता दें कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के ५० वर्ष पूरे होने पर यह यात्रा १३ मार्च को प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में सहारनपुर से प्रारंभ हुई थी। यह यात्रा मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत होते हुए गाजियाबाद पहुंची जहां समरकूल कम्पनी के चेयरमैन संजीव गुप्ता व डायरेक्टर राजीव गुप्ता ने अपने कर्मचारियों के साथ यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंट किया तो वहीं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने समरकूल परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करने के लिए हम सभी को और अधिक ऊर्जा प्रदान करेगी। इस दौरान अभिषेक गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, तुषार गुप्ता, तनुज गुप्ता, रोहित गोयल, तरूण ढींगरा, अजय गुप्ता, सौरभ जायसवाल, भाजपा नेता पवन गोयल आदि मौजूद रहे।