४ हजार से भी कम हैं महिला मतदातओं की संख्या
एक भी वार्ड में नहीं हैं पुरुषों के बराबर महिला वोटर
नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियों का दौर चल रहा है। हाल ही में जिला निर्वाचन आयोग ने गाजियाबाद नगर निकाय चुनावों की सूची जारी की है। नगर निगम के सौ वार्डों की संख्या पर अगर नजर डालें तो काफी हैरान करने वाले आंकडे सामने आ रहे हैं।
गाजियाबाद में एक हजार पुरुष पर ८८१ महिला हैं, लेकिन निगम के सौ वार्डों पर नजर डालें तो पुरुष और महिला वोटर्स की संख्या में अच्छा-खासा अंतर है। किसी वार्ड में साढ़े तीन हजार से अधिक का अंतर हैं तो कहीं यह अंतर 4 हजार का है। निगम के छह वार्ड ऐसे हैं जहां महिला-पुरुष वोटर में तीन हजार से अधिक का अंतर है। सबसे अधिक अंतर वार्ड-४१ के महाराजपुर वार्ड में है जहां कुल वोटर संख्या १४०८६ है और पुरुष मतदाता ९१५४ व महिला मतदाता की संख्या ४९३२ हैं, यानि यहां ४ हजार २२२ का अंतर है।
निगम के सौ वार्डों में वोटर की संख्या १५ लाख ३९ हजार ९२२ है जिसमें से पुरुष मतदाता की संख्या ८ लाख ३७ हजार ४२५ है और महिला मतदाताओं की संख्या सात लाख २ हजार ३९७ है। यानि, कुल संख्या में भी एक लाख ३५ हजार २८ का बड़ा अंतर है। हालांकि, कुछ वार्ड ऐसे भी हैं जहां महिला पुरुष की संख्या का अंतर सौ से भी कम है। वार्ड-८४ राजनगर में वोटर संख्या १३२१६ हैं जिसमें पुरुष वोटर ६६५३ और महिला वोटर ६५६३ हैं, यानि महज ९० का अंतर यहां महिला-पुरुष वोटर्स में है। नगर निगम में तीन हजार के अंतर वाले वार्डों की संख्या ११ है, जबकि एक हजार से कम वोटर अंतर वाले वार्डों की संख्या १९ और ५०० से कम अंतर वाले वार्डों की संख्या १२ है। इसके अलावा ५२ वार्ड ऐसे हैं जहां महिला पुरुष वोटर की संख्या में एक से दो हजार का अंतर है।
दो से तीन हजार के अंतर वाले वार्ड
* वार्ड-७ बिहारीपुरा, सुदामा पुरी- २०४६
* वार्ड-११ नंदग्राम, दीनदयालपुरी- २३९७
* वार्ड-१७ सेवानगर, ंिहंडन विहार- २२२९
* वार्ड-२४ महरौली- २५५८
* वार्ड-२८ राजीव कॉलोनी- २१७८
* वार्ड-३५ अकबरपुर बहरामपुर २०२१
* वार्ड-३७ शालीमार गार्डन मैन-२४५६
* वार्ड-४२ शाहपुर बम्हैटा-२३९७
* वार्ड-४६ गुलधर दुहाई-२७८५
* वार्ड-६४ गारिमा गार्डन-२११६
* वार्ड-८२ जवाहर पार्क-२५२९
सबसे अधिक अंतर वाले वार्ड
* वार्ड-४१ महाराजपुर- ४२२२
* वार्ड-२७ डूंडाहेडा- ३०७०
* वार्ड-३८ अर्थला- ३४३६
*वार्ड-४० साहिबाबाद- ३९९१
* वार्ड-४४ संजय कॉलोनी ३०७१
* वार्ड-६० श्यामपार्क मैन- ३२२३
पांच सौ से कम अंतर वाले वार्ड
* वार्ड-८ नेहरू नगर सेकेंड- ३७४
* वार्ड-५९ चंद्रपुरी २४१
* वार्ड-६९ लोहियानगर- ३८२
* वार्ड-८४ राजनगर-९०
* वार्ड-९१ कविनगर-१६१
* वार्ड-९३ कैलाभट्टा २८१
* वार्ड-९४ सूर्यनगर-२८१
* वार्ड-९६ नेहरू नगर थर्ड-२२१
* वार्ड-९७ रामप्रस्थ-३७०
* वार्ड-९८अहिंसा खंड-९९८
* वार्ड-९९ वैभव खंड १-३३५
* वार्ड-१०० शिप्रा सन सिटी- ३०४
एक हजार से कम अंतर वाले वार्ड
* वार्ड-९ शिब्बनपुरा पटेलमार्ग ७०८
* वार्ड-१२ कालका गढ़ी जटवाड़ा- ८०५
* वार्ड-१४ न्यू विजयनगर-९९१
* वार्ड-१६ मोरटा- ८७४
* वार्ड-१८ शास्त्रीनगर रजापुर ६९२
* वार्ड-१९ पटेलनगर मुकंदनगर-६४२
* वार्ड-३३ सराय नजर अली- ७३२
* वार्ड-३९ नासिरपुर- ६६३
* वार्ड-५१ प्रताप विहार सेक्टर ११- ९९०
* वार्ड-५२ आर्यनगर-कोटगांव-९९९
* वार्ड-५३ रईसपुर-६९२
* वार्ड-५६ चिंरजीव विहार अवंतिका- ६५८
* वार्ड-५७ मकनपुर- ९९८
* वार्ड-५८ शिवपुरी-९९१
* वार्ड-६८ ब्रजबिहार ६४१
* वार्ड-७५ लाजपत नगर प्रथम- ७५२
* वार्ड-७९ अभय खंड- ६५६
* वार्ड-८० राजेन्द्र नगर से-२, ५७४
* वार्ड-९५ प्रेमनगर कैला-६४०